बेसिक हेल्थ वर्कर्स के अधिवेशन में सौंपी गईं जिम्मेदारियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 8, 2026

बेसिक हेल्थ वर्कर्स के अधिवेशन में सौंपी गईं जिम्मेदारियां

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन महिला-पुरुष का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को आयोजित किया गया। इसमें डॉ. आरएन प्रसाद (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), डॉ. मुकेश पहाड़ी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मीरा पासवान ( प्रांतीय अध्यक्ष मात्र शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश), जयनारायण सेन (पूर्व प्रांतीय कोषाध्यक्ष), रविन्द्र सिंह गौर (प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अजय निगम (प्रांतीय कोषाध्यक्ष), सचिन यादव (प्रांतीय संगठन मंत्री), सिद्धार्थ चौहान (अध्यक्ष जनपद शाखा मैनपुरी), रोहित कुमार (संगठन मंत्री जनपद शाखा मैनपुरी) ने प्रतिभाग कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उद्र प्रसाद पूर्व जिलाध्यक्ष

अधिवेशन को संबोधित करते हुए पदाधिकारी

जनपद शाखा का अधिवेशन को पूर्ण कराने में सराहनीय योगदान रहा। नवनियुक्त पदाधिकारियों में अध्यक्ष राकेश खरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमकर तिवारी, मंत्री दीपक रत्नाकर और कोषाध्यक्ष अभय प्रताप को नामित किया गया। संगठन मंत्री अरुणकांत गौतम और नितेश गुप्ता को आडिटर बनाया गया। इसी तरह मातृ शिशु कल्याण कर्मचारी संघ पदाधिकारियों में पुष्पा सिंह अध्यक्ष, संध्या पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुराधा गुप्ता उपाध्यक्ष प्रभावती मंत्री, कोषाध्यक्ष अल्पना सिंह, आडीटर दीपा त्रिपाठी को बनाया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages