डीएम ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 18, 2026

डीएम ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

बाँदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति चालू माह के भीतर करने एवं चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्य याेजना तैयार कर एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के लिए कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया है। जिलाधिकारी जे. रीभा ने कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम धन्य धान्य कृषि योजना की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा पीएम धन्य धान्य कृषि योजना


की समीक्षा बैठक 15 दिवस में एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रत्येक सप्ताह आयोजित की जाएगी, ताकि योजना का क्रियान्वयन लक्ष्य के अनुरूप तीव्र गति से पूरी हो सके। समीक्षा बैठक में उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं जिला धन्य धान्य योजना समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages