कानपुर, प्रदीप शर्मा - आज संकल्प सामाजिक संस्था, कानपुर के तत्वावधान में केशव मधुवन वाटिका से मंगल कलश यात्रा निकाली गई जो तुलसी पार्क,केशव नगर (गुलमोहर पब्लिक स्कूल) के सामने जाकर पूर्ण हुई। तुलसी पार्क में 18.2.2026 से 20.2.2026 तक भगवान की प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल राम कथा का आयोजन किया गया है राम कथा कथा व्यास पूज्य आचार्य महेंद्र मिश्रा "साधक" जी द्वारा भक्तों को सुनाई जाएगी। कलश यात्रा का मार्गदर्शन संस्था के अध्यक्ष राजू पोरवाल जी एवं महामंत्री सम्पूर्ण त्रिपाठी ने किया एवं संयोजन राजेन्द्र अवस्थी ने किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने सहभागिता की जिससे पूरा माहौल राम मय हो गया। कलश यात्रा श्री राम
जय राम जय जय राम, राम आयेंगे आयेंगे राम आयेंगे, राम की कृपा से सब काम हो रहा है भगवान के भजन, देवी गीत, रामायण की चौपाइयां, भगवान के जयकारों ने सभी को आनंदित कर दिया। कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर लोगो ने अपनी आस्था प्रदर्शित की। कलश यात्रा में प्रमुखरूप से श्रीमती रश्मि पोरवाल, अंजू त्रिपाठी,अनीता अग्रवाल,नमिता शुक्ला,बबीता श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी गुप्ता, ऊषा अलवानी, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, प्रेमलता सिंह,सीमा शुक्ला,जयंती बाजपेई , जया त्रिपाठी,पूनम कुमार, मुन्नी अवस्थी,रेखा गुप्ता, आकाश दीप, एस एन सिंह
चौहान (उपाध्यक्ष), विजय चौहान, अरविंद शुक्ला,अरुण कुमार अरोड़ा, साधु सिंह, आनंद किशोर दीक्षित, सत्य प्रकाश गुप्ता,अशोक निगम,श्याम बिहारी शर्मा, आर के त्रिपाठी,वी के दीक्षित,अशोक शुक्ला पंडित जी,राज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे ।



No comments:
Post a Comment