ओरन, के एस दुबे । चित्रकूट धाम की 84 कोसी परिक्रमा अपने पहले पड़ाव में ओरन पहुंची, जहां नगर वासियों ने यात्रा में शामिल संतो के चरण पखार कर व पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ग्राम व क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे। चित्रकूट धाम के महाराजाधिराज श्री मत्यगजेंद्र नाथ एवं कामतानाथ सरकार से कृपा प्राप्त करते हुए साकेत वासी महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 प्रेमदास महाराज के कृपा पात्र एवं जानकीकुंड के महन्त गोविन्द दास महाराज के सानिध्य में लगभग एक हजार सन्त महात्माओं का जत्था राम नाम संकीर्तन करते हुए तिलहर देवी मंदिर पहुंचने पर ग्राम वासियों ने संतो के चरण पखार पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संतों ने मंदिर परिसर में 108 शिवलिंगों का रुद्राभिषेक कराया। हर पड़ाव में रात्रि विश्राम होगा यात्रा अपने अगले पड़ाव में छिलोलर, जमरेही नाथ,
लमियारी अतरौली, राजापुर, लालापुर, कालीघाटी, गोपीपुर, मारकुडी, टिकरिया, सरभंगा आश्रम, बिरसिंहपुर, अमिलपुर, कोठी, सिंहपुर, शिवराजपुर, शारंगधर आश्रम, बृहस्पति कुंड, कौहारी, कलिंजर, गुढा कला, पचोखर, अतर्रा, चौसड, उतरवा ,सूरजकुंड होते हुए यात्रा का समापन 18 मार्च बुधवार कामदगिरि परिक्रमा करते हुए होगी। यात्रा का नगर में प्रसाद भंडारे आदि की व्यवस्था समाजसेवी साकेत बिहारी शिवहरे ने किया। कार्यक्रम में डॉ विनोद गुप्ता, सिया बिहारी, श्यामसुंदर, श्रीकान्त, रमाकांत त्रिपाठी, रसिक शिवहरे, बैदेही शरन, आशू शिवहरे, सुरेश, कुलदीप, राकेश, दीपक, वीरू, अनिल, प्रभात, अनय आदि शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment