मेगा विधिक सहायता शिविरि के तहत न्याय को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 9, 2026

मेगा विधिक सहायता शिविरि के तहत न्याय को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल

आगामी 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर का होगा आयोजन

तेयारी के लिए जिला प्रशासन से अधिकारियों के साथ की गई बैठक

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण-नई दिल्ली तथा उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में 22 फरवरी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, में आयोजित होने वाले मेगा शिविर के सफल आयोजन के लिए तैयारी के सम्बंध जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। जनपद न्यायाधीश अल्पना के निर्देशानुसार जनपद में 22 फरवरी को विधिक सेवाओं व सहायता के सम्बंध में आयोजित होने वाले वृहद् शिविर के आयोजन को लेकर प्रदीप कुमार मिश्रा-अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश, (पॉक्सो एक्ट) की अध्यक्षता में समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय से जोड़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का

विशेष न्यायधीश के साथ बैठक में मौजूद अधिकारीगण।

आयोजन किया गया है जिसमें जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहें। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की जानकारी पहुंचाना, केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा आमजन के लाभ हेतु संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से जागरुक करना और निशुल्क विधिक सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना रहा। बैठक के दौरान आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता व सेवा शिविर को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदीप कुमार मिश्रा द्वारा उपस्थित आयें पदाधिकारियों से आह्वान किया गया कि वह गरीबों महिलाओं, बुजुर्गों, विकलागों, निराश्रितों व जरूरतमंद वर्गों तक उनके कानूनी अधिकारों, केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सक्रिय रूप से पहुंचाएं ताकि कोई भी व्यक्ति अज्ञानता के कारण न्याय व लाभों से वंचित न रह जाये। इस मौके पर इरफानउल्ला खॉन, डिप्टी कलेक्टर, डाॅ. विजेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, आलोक कुमार, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं, डाॅ. शिवकुमार बैस, पशु चिकित्सालय, रमेश कुमार वर्मा, उप्र राजकीय परिवहन, तुलसी दास-पेशकार व राशिद अहमद डीईओ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages