तहसील बबेरू, नगर पंचायत, विकासखंड कार्यालयों एवं ग्राम चौपाल का औचक निरीक्षण
परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, जन प्रसाधन व वाहन पार्किंग दुरुस्त रखें
बांदा, के एस दुबे । चित्रकूटधाम मंडलायुक्त अजीत कुमार ने सोमवार को तहसील बबेरू, नगर पंचायत बबेरू, विकासखंड बबेरू, ग्राम पतवन व विकासखंड तिंदवारी का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं व संचालित शासकीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, जन प्रसाधन व वाहन पार्किंग की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। तहसील बबेरू निरीक्षण के दौरान उपस्थित उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि पीठासीन अधिकारी नियमित रूप से बैठकर राजस्व वादों का
![]() |
| निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त |
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों का नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पारित निर्णयों को आरसीएमएस पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने एवं राजस्व कर्मियों के कार्यों की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, वादकारियों की सुविधा व पारदर्शिता बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया। इसके उपरांत नगर पंचायत बबेरू के निरीक्षण में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि नगर क्षेत्र में नियमित रूप से नालियों व सड़कों की सफाई, स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव, एंटीलार्वा फॉगिंग, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व कूड़ा संग्रहण की प्रभावी निगरानी की जाए। साथ ही ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायत निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।विकासखंड बबेरू कार्यालय के निरीक्षण में समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित पाए गए। परिसर की व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं। विशेष
![]() |
| मौजूद अधिकारी। |
प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत नोटिस सुनवाई कार्य की समीक्षा करते हुए बताया गया कि कुल 36 नोटिसों की सुनवाई की गई है। खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि अवशेष नोटिसों के निस्तारण के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध सुनवाई सुनिश्चित करें। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, गौशाला संचालन, मनरेगा तथा स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा कर लाभार्थियों को समय से लाभान्वित कराया जाए। ग्राम पतवन में आयोजित ग्राम चौपाल में आयुक्त द्वारा जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना गया। ग्रामीणवासियों द्वारा सचिव के ऊपर ग्राम में नियमित रूप से न आने तथा ग्रामवासियों की समस्या का निस्तारण न करने का आरोप लगाया गया। इस पर आयुक्त द्वारा गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये संबंधित सचिव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी, बबेरू को निर्देश दिये गये साथ ही निर्देशित किया गया कि पात्र व्यक्तियों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। भूमि विवाद व अतिक्रमण से संबंधित प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए उपजिलाधिकारी बबेरू को निर्देशित किया गया। ग्रामीणों से संवाद करते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसहभागिता पर जोर दिया गया।इसके पश्चात विकासखंड तिंदवारी कार्यालय में एसआईआर-2026 के अंतर्गत नोटिस सुनवाई कार्य का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि जनता प्रातः नौ बजे से सुनवाई केंद्र में उपस्थित थी, किंतु संबंधित खंड विकास अधिकारी 12 बजकर 30 बजे केंद्र पर पहुंचे। इस पर आयुक्त द्वारा गहरी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित बीडीओ से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए तथा सभी अधिकारियों को समयपालन, जनहित एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यालयों में जनसुविधाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए, शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में हो, डिजिटल पोर्टलों पर अभिलेखों का नियमित अद्यतन किया जाए तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं गुणवत्ता बनाए रखते हुए जनहित सर्वाेपरि रखा जाए।



No comments:
Post a Comment