वार्षिकोत्सव विशाल धनुष यज्ञ आयोजन की बनाई रणनीति - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 16, 2026

वार्षिकोत्सव विशाल धनुष यज्ञ आयोजन की बनाई रणनीति

हिंदू महासभा व हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट की हुई बैठक

फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारत हिंदू महासभा व हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट की बैठक कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 13 व 14 मार्च को 22 वां वार्षिक उत्सव विशाल धनुष यज्ञ आयोजन दो दिवसीय रामलीला के आयोजन हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी गई। बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी मनोज त्रिवेदी ने कहा कि जनपद की ऐतिहासिक रामलीला के सफल आयोजन हेतु सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से जुटकर प्रचार प्रसार करके धर्म की ध्वजा को फहराना है। उन्होंने कहा कि श्री राम की भूमिका में रामदत्त बांदा अतर्रा, लक्ष्मण की भूमिका में आनंद अवस्थी कानपुर, परशुराम की भूमिका में राम बाबू द्विवेदी मयंक

बैठक करते हिंदू महासभा के पदाधिकारी।

बिल्हौर कानपुर, व्यास पीठ पर विनय तिवारी कानपुर, सुशील सिंह चित्रकूट, वक कमलाकांत त्रिपाठी दीनदयाल कानपुर आदि प्रमुख अभिनेता गण पधार रहे हैं। 13 मार्च को श्री गणेश वंदना श्री राम हनुमान मिलन, श्री राम सुग्रीव मित्रता, श्री बाली वध सीता खोज तथा लंका दहन एवं 14 मार्च शनिवार को जनपद के वरिष्ठ रामलीला अभिनेताओं तथा समाजसेवियों का सम्मान, संध्या बंनदन, जनक दरबार सीता विलाप, श्री राम जानकी विवाह श्री परशुराम लक्ष्मण संवाद तथा श्री राम विलाप आदि का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से रामगोपाल शुक्ला, स्वामी राम आसरे आर्य, जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, करण सिंह पटेल, ब्रहेश उर्फ गोरे तिवारी, शिवाकांत तिवारी, संतोष नेता मूलचंद गुप्ता, दीपक यादव, प्रांजुल मणि, संगीता गुप्ता नीलम यादव सुधा सिंह उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages