मोदी ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 15, 2026

मोदी ट्रंप ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन

यह ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील है, मोदी ट्रंप ट्रेड डील से देश का अपमान

बांदा, के एस दुबे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए कथित ट्रेड डील को देश की संप्रभुता, किसानों, छोटे व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों पर सीधा हमला बताते हुए आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी को जनपद के अशोक लॉट में जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह के नेतृत्व में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। जिला प्रवक्ता व जिला मीडिया प्रभारी सत्यम अवस्थी ने आरोप लगाया है कि यह समझौता भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी हितों के लिए खोलने, रूस से सस्ता तेल खरीद बंद कराने, व्यापारिक असमानता थोपने और देश के स्वाभिमान को गिरवी रखने की साजिश

विरोध प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी।

है, जिसे तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। यह ट्रेड डील नहीं, थ्रेट डील है। नई ट्रेड डील के तहत भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा जबकि अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारत में टैक्स फ्री एंट्री देकर देश के करोड़ों किसानों के साथ अन्याय किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता भूपेन्द्र शुक्ला ने कहा कि क्या अडानी पर भ्रष्टाचार के आरोपों और 'एपस्टीन फाइल्स' में चौंकाने वाले खुलासों के दबाव में आकर प्रधानमंत्री समझौते कर रहे हैं? एप्स्टीन फाइल्स' और अमेरिका की धमकियों पर चुप्पी क्यों? सदन में जवाब देने के बजाय भावनाओं का सहारा लेना बंद करें। देश जवाब चाहता है, जनता पारदर्शिता चाहती है। क्या भारत अब अपने फैसले खुद नहीं ले सकता, हमारी संप्रभुता और स्वाभिमान का सौदा क्यों किया जा रहा है, रूस जैसे पारंपरिक मित्र से तेल न खरीदने की शर्त भारत की संप्रभुता का अपमान है। इस अवसर पर जिला महासचिव डॉक्टर अमित कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजकुमार सविता, एससीएसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राममिलन, नगर अध्यक्ष रमाशंकर गुप्ता, अभिषेक, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages