हार्टअटैक से दरोगा की मौत, पुलिस अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 9, 2026

हार्टअटैक से दरोगा की मौत, पुलिस अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा

साथी की मौत पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने व्यक्त की शोक संवेदना

बांदा, के एस दुबे । दिल का दौरा पड़ने से सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मौत के बाद महकमें शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद दरोगा का पार्थिव शरीर पुलिस लाइन ले जाया गया। पार्थिव शरीर को कंधा देने के साथ रीत चढ़कर अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। एसपी ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह निवासी सोरों थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज रविवार की रात पुलिस लाइन में अचानक चक्कर खाकर गिर गए थे। जिन्हें पुलिस कर्मियों के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। पंचनामे

अर्थी को कंधा देते हुए एसपी व अन्य।

के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम होने के बाद पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां शोक परेड आयोजित हुई। पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर, क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बेलास यादव सहित पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों के द्वारा रीत व पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। एएसपी शिवराज ने बताया कि सब इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह तीन दिसंबर 1987 को आरक्षी के पद पर पुलिस में भर्ती हुए थे। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मृत पुलिसकर्मी के परिजनों को दुख की घड़ी में ढ़ांढ़स बंधाते हुए सात्वना दी। एसपी ने मृतक के परिवार को हर सम्भव मदद् का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि पूरा पुलिस परिवार उनके साथ है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages