चिकित्सा मंडल के जिला प्रभारी बने डा. विमल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 9, 2026

चिकित्सा मंडल के जिला प्रभारी बने डा. विमल

जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा मनोनयन पत्र

फतेहपुर, मो शमशाद । सोमवार को जनपद के समस्त चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों को जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश संगठन से जोड़ने के लिए एक  पहल करते हुए मुस्कान डेंटल क्लीनिक के संचालक एवं समाजसेवी डा. विमल कुमार सिंह को संगठन की फ्रंटल ईकाई चिकित्सा मंडल का जिला प्रभारी नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चैहान ने उनको संगठन का मनोनयन प्रमाण पत्र देते हुए सभी चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टोर संचालकों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी। आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही जिलाध्यक्ष सहित

मनोनयन पत्र सौंपते प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चैहान।

इक्कीस पदाधिकारियों की कमेटी को सूचीबद्ध करते हुए एक कार्यक्रम आयोजित करके प्रदेश व जिला पदाधिकारियों द्वारा मंच से जिला कमेटी की घोषणा करवाएं एवं जिले के समस्त नगरों एवं कस्बों के अध्यक्ष एवं उनकी कमेटियों का निर्माण करते हुए समस्त जनपद में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए व्यापारियों को चिकित्सा मण्डल में जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाएं। जिससे उनको एकजुट करते हुए व्यापार में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके और किसी भी समस्याओं पर सभी एक साथ होकर अपने हक की लड़ाई लड़ सकें। मनोनयन कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रायजादा एडवोकेट, प्रदेश सचिव डा० अंगद सिंह, जिला उपाध्यक्ष डा० चन्द्रशेखर लोधी, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु दिक्षित आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages