संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा विधान परिषद सदस्य लखनऊ से की गई मुलाकात - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, February 23, 2026

संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा विधान परिषद सदस्य लखनऊ से की गई मुलाकात

कानपुर, प्रदीप शर्मा - संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा सोमवार को विधान परिषद सदस्य लखनऊ लाल जी प्रसाद निर्मल से दारुल सफा में मिलकर कानपुर नगर निगम में आउटसोर्स सफाई कर्मचारी, कूड़ा कलेक्शन, सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट भौती प्लांट सहित अन्य कार्यों की निजीकरण किए जाने के संबंध में नियम 115 के तहत प्रश्न पूछने एवं सरकार,नगर विकास विभाग से जवाब मांगने तथा निजीकरण टेंडर को निरस्त किए जाने की मांग पर पुष्प गुच्छ, माला और फाटका पहनाकर  स्वागत, सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। संयोजक


मंडल सदस्य रमाकांत मिश्रा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने आउटसोर्स सफाई कर्मचारी की आवाज विधान परिषद में उठाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की बात कहीं। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से किशन लाल सुदर्शन, हरिओम वाल्मीकि, रमाकांत मिश्रा, विनोद कुमार रावत, मुन्ना हजारिया, अरुण कुमार  समुद्रे, अंकित बाल्मीकि आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages