कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 7, 2026

कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ अभियान

उत्तर प्रदेश, उन्नाव। क्षेत्र पंचायत सिकंदरपुर सिरोसी की ग्राम पंचायत गंगौली मैं आयोजित मनरेगा संविधान बचाओ चौपाल को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार देश के संविधान को बदलना चाहती हैं मनरेगा के मूल स्वरूप को बदलकर ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देने का कार्य किया गया है, किसानों मजदूरों की चौपाल को सजेस्ट करते हुए श्री कुशवाहा ने भविष्य के खतरों से सावधान रहने की भी अपील की इसी बीच  मंगल लक्ष्मण प्रमोद संजय शिव प्यारी इत्यादि ने खड़े होकर आहत शब्दों में कहा कि इस गांव के तकरीबन 5 सैकड़ा जाति विशेष के मतदाताओं के नाम सूची से कटवा दिए गए जुड़वाने


के लिए कई बार कागजात बीएल ओ को देने के बाद भी मतदाता सूची में नाम नहीं बढ़ पाए हैं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा जानबूझकर के किया जा रहा है उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी वक्ता संजीव श्रीवास्तव ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी लोग नोटिसें एकत्रित कर लो जिलाधिकारी से बात कर बी एल ओ को मौके पर भेज कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाए जाएंगे कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी ने कहा कि आप लोगों को न्याय दिलाने के लिए मैं संघर्ष के लिए तत्पर हूं आपसे चाहता हूं केवल आप लोग कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ रहे चाहे जितनी बड़ी ताकत हो उसे टकराने के लिए हम तैयार हैं चौपाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह शिवम अवस्थी ब्लॉक अध्यक्ष धीरज रावत मंडल अध्यक्ष रामखेलावन बूथ अध्यक्ष नन्हक्के  गंगाराम इत्यादि ने भी संबोधित किया अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ने की तथा संचालन संजीव श्रीवास्तव ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages