उप परिवहन आयुक्त ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पर दिया जोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 7, 2026

उप परिवहन आयुक्त ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने पर दिया जोर

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : झांसी परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त के.डी. सिंह गौर ने शनिवार को जनपद का दौरा किया और परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान राजस्व और प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा करते हुए उप परिवहन आयुक्त ने संभावित दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवर स्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइविंग और वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप की विशेष चेकिंग करने के निर्देश दिए। उप परिवहन आयुक्त झांसी के.डी. सिंह गौर ने विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व प्राप्ति, प्रवर्तन कार्यों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए


कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार करने एवं शत-प्रतिशत राजस्व प्राप्ति के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन तिराहा, खोह, कर्वी में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और ड्रंकन ड्राइव करने वाले वाहनों को रोंककर उन्हें सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया।इस दौरान बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन संचालित पाए जाने पर प्रवर्तन की कार्यवाही  की। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में भी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम जारी रहेगा। इस मौके पर पीटीओ दीप्ती त्रिपाठी, आरआई रवि शंकर, कार्यालय सहायक अरुण कुमार पांडेय, असलम खां, कमलेश कुमार, अजय कुमार, मुनेन्द्र तिवारी, रंजीत आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages