40वें से 8वें पायदान तक छलांग, सहकारिता बैक ने रचा नया कीर्तिमान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 31, 2026

40वें से 8वें पायदान तक छलांग, सहकारिता बैक ने रचा नया कीर्तिमान

बदलाव की नई पटकथा 0 मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । लखनऊ की सियासी सरजमीं पर जब जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की, तो यह महज औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि विकास की नई पटकथा लिखने का संकेत बन गई। इस आत्मीय संवाद में मेडिकल कॉलेज की संभावित स्थापना से लेकर बैंक की चौंकाने वाली प्रगति तक कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जो बैंक कभी 40वें पायदान पर ठहरा था, वह आज पारदर्शिता, निष्ठा और टीमवर्क के बल पर 8वें स्थान तक छलांग लगा चुका है- यह सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि

सीएम योगी को मेमेन्टो देकर सम्मानित करते डीसीबी चेयरमैन

विश्वास और सेवा भावना की जीवंत मिसाल है। मुख्यमंत्री ने इस परिवर्तन पर संतोष जताते हुए सहकारिता क्षेत्र को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया और इसे और मजबूत करने का आह्वान किया। । श्रेणी में पहुंचा यह बैंक अब विकास, पारदर्शिता और जनभागीदारी का प्रतीक बन चुका है, जो प्रदेश में नई आर्थिक चेतना का संचार कर रहा है। आगे बताया कि मेडिकल कालेज की स्थापना से लेकर जिले के विकास के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages