बागै नदी बनी कालः खेल-खेल में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 31, 2026

बागै नदी बनी कालः खेल-खेल में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

पहाडी/चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पहाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बागै नदी का चकरेही घाट मासूमियत की किलकारियों से नहीं, बल्कि चीखों और सिसकियों से गूंज उठा। सकरौली मजरा केयूटरा पुरवा गांव के पांच बच्चे रोज की तरह नहाने पहुंचे थे, जहां पानी में लुकाछिपी का खेल अचानक मातम में बदल गया। खेल-खेल में 10 वर्षीय शिवम राजपूत गहरे पानी में समा गया, और उसे बचाने दौड़ा 12 वर्षीय विकास राजपूत भी उसी भंवर का शिकार बन गया। देखते ही देखते दोनों मासूम नदी की गहराई में लापता हो गए। किनारे कपड़े धो रहीं महिलाओं ने जब बच्चों की

नदी में डूबने से मृतक बालक, साथ में विलाप करते परिजन

घबराई आवाज सुनी, तो शोर मच गया और पूरा गांव घाट की ओर दौड़ पड़ा। ग्रामीणों ने जान की बाजी लगाकर नदी में छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। किसानों के घर के ये चिराग बुझते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages