अंकों की चमक में दिखा परिश्रम का जादू, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 31, 2026

अंकों की चमक में दिखा परिश्रम का जादू, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की शैक्षिक धरा पर मंगलवार का दिन उल्लास, उपलब्धि और प्रेरणा का साक्षी बना, जब बेड़ीपुलिया स्थित बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह गरिमा और उत्साह के संग संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर मानो सफलता की खुशबू से महक उठा, जहाँ घोषदल की गूंजती ध्वनि के बीच मुख्य अतिथि डॉ मदन गोपाल बाजपेयी, प्रबंधक श्यामसुंदर मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि संतोष का भव्य स्वागत हुआ। माँ बागेश्वरी के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ यह आयोजन केवल अंक वितरण का नहीं, बल्कि परिश्रम, अनुशासन और संस्कारों के उत्सव का प्रतीक बन गया। प्रधानाचार्य राघवेंद्र पांडेय ने

सफल होने पर पुरस्कार प्राप्त करती बालिका

अतिथियों का परिचय कराया तो वहीं आचार्यों ने माल्यार्पण कर सम्मान की परंपरा निभाई। परीक्षा प्रभारी हर्ष श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत परिणामों में कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों की मेहनत झलक उठी। जब शांतनु सिंह और मयंक पटेल को सर्वोच्च अंक हेतु ट्रॉफी मिली, तो तालियों की गूंज ने पूरे वातावरण को गौरवान्वित कर दिया। वहीं शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए रचित अग्रवाल का सम्मान अनुशासन का जीवंत उदाहरण बन गया। अंततः आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, पर विद्यार्थियों के मन में सफलता का यह दीप लंबे समय तक जलता रहेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages