शासन की मंशा अब कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखेगी- श्रीप्रकाश यादव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 28, 2026

शासन की मंशा अब कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखेगी- श्रीप्रकाश यादव

महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था को प्राथमिकता 

मऊ (चित्रकूट),  सुखेन्द्र अग्रहरि । क्षेत्र की सरजमीं पर जैसे ही नवागंतुक थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने कदम रखा, वैसे ही कानून व्यवस्था की फिजा में सख्ती की एक नई लहर दौड़ती नजर आने लगी है। अपनी पहली भेंटवार्ता में उन्होंने साफ शब्दों में संकेत दे दिया कि शासन की मंशा अब कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखेगी। महिला उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई और मादक पदार्थों के कारोबारियों पर शिकंजा कसने की बात ने असामाजिक तत्वों के भीतर खौफ पैदा कर दिया है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे बिना किसी डर के अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचाएंकृक्योंकि अब थाने के दरवाजे हर वक्त खुले रहेंगे। निरीक्षक यादव ने अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अराजक तत्वों की

नवागत निरीक्षक मऊ थाना श्रीप्रकाश यादव

पहचान करें और उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। वहीं व्यापारी वर्ग से दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील करते हुए उन्होंने सुरक्षा के आधुनिक उपायों को बढ़ावा दिया। एंटी रोमियो दल को भी सक्रिय कर छात्राओं की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिदिन सायंकालीन भ्रमण की प्रतिबद्धता के साथ उन्होंने साफ कर दिया है कि अब मऊ में अपराधियों के लिए कोई कोना सुरक्षित नहीं रहेगा, और पुलिस-जनता के बीच भरोसे की नई इबारत लिखी जाएगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages