चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की पावन धरती पर मंगलवार को आध्यात्मिक आस्था का अनुपम संगम देखने को मिला, जब गायत्री परिवार द्वारा संचालित “आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत निकली पवित्र कलश यात्रा का महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में भव्य और गरिमामय स्वागत किया गया। परिसर श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। कुलगुरु प्रो आलोक चौबे ने विधि-विधान से कलश पूजन कर इस आध्यात्मिक यात्रा को सम्मानित किया। इसके उपरांत आयोजित प्रेरणादायी विमर्श में शिक्षा और संस्कार के समन्वय पर गहन चर्चा हुई,
![]() |
| कुलगुरु को गायत्री साहित्य भेंट करता गायत्री परिवार सदस्य |
जहां कुलगुरु की अध्यक्षता में प्राध्यापकों और गायत्री परिवार के सदस्यों ने समाज के समग्र विकास में शिक्षा संस्थानों की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ राम नारायण त्रिपाठी ने कुलगुरु एवं कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय को गायत्री साहित्य भेंट कर सम्मानित किया। पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, उल्लास और सामाजिक जागरूकता से सराबोर नजर आया।


No comments:
Post a Comment