तालाब में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की हुई मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 31, 2026

तालाब में डूबने से नौ वर्षीय बच्चे की हुई मौत

बबेरू /बांदा, के एस दुबे । विसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव मे एक 9 वर्षीय बालक तालाब मे डूब जाने से मौत हो गयी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया, विसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागाव निवासी राहुल पुत्र कमलेश खेगर उम्र 9 वर्ष मंगलवार की दोपहर अपनी तीन वर्षीय बहन कोमल के साथ देवासिया तालाब मे नहाने गये थे तभी नहाते समय गहरे पानी मे चले जाने से मौत हो गई बहन रोते रोते घर पहुंची और कुछ बता नही पाई


ग्रामीणों ने आनन फानन तालाब मे जाकर खोजबीन और काफी देर बाद शव मिला सकता, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया माँ की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी थी पिता का रोरो कर बुरा हाल है राहुल कक्षा तीन का छात्र था।समाजसेवी पी सी पटेल घटना स्थल पहुंच कर पीड़ित परिवार को  हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages