नवीनीकृत क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय का एसपी ने किया उद्घाटन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 26, 2026

नवीनीकृत क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय का एसपी ने किया उद्घाटन

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि  : जनपद में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने नव विकसित कार्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर, त्वरित और सुगम सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यालय के आधुनिकीकरण, विस्तारीकरण एवं सुन्दरीकरण से न केवल


कार्य क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि नागरिकों को भी एक व्यवस्थित और अनुकूल वातावरण मिलेगा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक राम आशीष यादव, एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages