अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 8, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं सम्मानित

कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बाँदा, के एस दुबे । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। वहीं कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिका परिषद अध्यक्षा मालती बासु, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना गुप्ता, अंजू दमेले निदेशक श्रेया आकर्ष इन्स्टीट्यूट, जिलाधिकारी जे. रीभा, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, उप निदेशक/उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी (महिला एवं बाल विकास) राजबहादुर सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह आदि अधिकारीगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूह की उत्कृष्ट कार्य करने वाली सदस्यों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और महिला कार्मिकों को सम्मानित

महिलाओं को सम्मानित करते हुए अधिकारी।

किया गया, जिन बच्चों के माता-पिता की कोविड महामारी के कारण मृत्यु हो गई थी, उन बच्चों की परवरिश और शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों में से कक्षा 9 और 12 के मध्य अध्ययनरत 03 बालिकाओं को लैपटॉप वितरित किया गया। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की महिला लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। महिला जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने महिला शक्ति को पहचान और समाज में उनको आगे बढ़ाने और बराबरी का अवसर प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी जे. रीभा ने महिलाओं और बालिकाओं को पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर काम करने तरक्की करने और अपना भविष्य उज्जवल करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने भी प्रदेश सरकार और भारत सरकार के द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से महिलाओं और बच्चियों के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह ने महिला कल्याण विभाग की महिला परक योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रियांशी पटेल के किया गया। चेयरमैन मालती बासू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं और बालिकाओं को शुभकामनाएं दी। इसी तरह सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं और सरकार की तरफ से भी महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में खासतौर पर जननी सुरक्षा, महिलाओं में कैंसर को रोकने के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन की भी शुरूआत की गई है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान 70 आशाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें से उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच आशाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार, डाॅ. विजय शंकर केसरवानी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कुशल यादव, कार्यक्रम प्रबंधक धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. रिषिका सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages