अपर जिलाधिकारी ने पीसी एफ के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से केंद्र पर बोरियों को पहुंचाने को लेकर दिया सख्त निर्देश।
पैलानी/बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील अंतर्गत खप्टिहाकला स्थित पी सी एफ द्वारा संचालित गेंहू खरीद केंद्र पर बोरियों व ई पास मशीन के अभाव में किसानों का 1000 कुंतल गेहूं खुले आसमान में रखा हुआ है। किसानों आसाराम सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अंकित सिंह तोमर,अनुज शुक्ला, बच्चू शुक्ला,दुर्गा पांडे आदि ने बताया कि करीब बीस दिनों से किसानों का एक हजार कुंतल गेहूं खुले आसमान में रखा हुआ है अभी तक किसी भी तहसील के अधिकारियों ने इस केंद्र पर बोरियों व ई पास मशीन पहुंचाने की जिम्मेदारी नहीं निभाई। वहीं केंद्र संचालक सुनील सिंह लाल ने बताया
कि जियो टैगिंग हो चुकी है लेकिन ई पास मशीन व बोरियां नहीं आई है इस कारण गेंहू की खरीद नहीं हो पा रही है।अपर जिलाधिकारी वित्त/ राजस्व कुमार धर्मेन्द्र ने बताया कि उन्होंने किसानों की समस्या को दूर करने के लिए तत्काल पी सी एफ के अधिकारियों को बोरियां व ई पास मशीन तत्काल प्रभाव से केंद्र पर भेजे जाने को लेकर निर्देशित किया है।


No comments:
Post a Comment