बांदा, के एस दुबे । विधानसभा तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम अतरहट में पंचायत भवन (खेरापति मंदिर के पास) में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन इस जनसेवा के पुनीत कार्य में पूर्व विधायक दलजीत सिंह के छोटे भाई नंदू सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर में कुल 250 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 100 जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए तथा 80 मरीजों को आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं।
इसके अतिरिक्त 20 गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार हेतु चित्रकूट में मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए संदर्भित किया गया। यह शिविर क्षेत्रीय जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। जनसेवा के इस प्रयास की क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की गई।


No comments:
Post a Comment