लगातार तीन दिनों से हो रही भारी वर्षा और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को किया चौपट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 6, 2026

लगातार तीन दिनों से हो रही भारी वर्षा और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को किया चौपट

करीब दो दर्जन गांवों में खेतों में खड़ी पक्की फैसले बर्बाद

बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी वर्षा ओला दृष्टि से फसलों का भारी नुकसान हुआ है करीब दो दर्जन गांवों में खेतों में खड़ी पक्की फैसले बर्बाद हो गई है तिंदवारी क्षेत्र के महुई गोखरही सेमरी परसोडा अलोना भिंडोरा में सहित पैलानी क्षेत्र में जसपुरा अमारा गडरिया रामपुर चंदवारा कानखेड़ा आदि सहित दर्जनों गांव में आज पुनः ओलों की बौछार से किसान अत्यंत स्तब्ध एवं चिंतित हैं। इस असमय बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को व्यापक नुकसान पहुँचाया है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है।


ऐसी विषम परिस्थितियों में जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डा अनिल कुमार शर्मा ने समस्त किसानों से अपील है कि इस प्राकृतिक त्रासदी के समय  धैर्य बनाए रखें और हिम्मत न हारें। यह समय संयम और साहस के साथ परिस्थितियों का सामना करने का है। वही प्रशासन और सरकार से विनम्र अनुरोध किया है कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत प्रदान करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्यवाही की जाए तथा समस्त किसानों की कारजमाफी कर उन्हें आर्थिक सहायता एवं मुआवजा देकर संबल प्रदान किया जाए, जिससे वे इस संकट से उबर सकें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages