राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद एवं बांदा प्रेस ट्रस्ट के पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 6, 2026

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद एवं बांदा प्रेस ट्रस्ट के पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

बाँदा, के एस दुबे ।  जिले की एक संवाददाता महिला एवं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद बांदा महिला प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष से 22 मार्च 2026 आर पी एफ द्वारा अभद्रता के प्रकरण में महामहिम राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी बांदा के माध्यम से सौंप कर निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई। जानकारी के अनुसार मार्च माह में स्टेशन परिसर में बिना अनुमति के होल्डिंग लगाने गए दो लड़कों को आर पी एफ ने पूछ ताँछ के लिए बैठा लिए जाने के प्रकरण में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद बांदा के नीरज निगम ललित कुमार महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रूपा गोयल आदि लोग मामले की पड़ताल करने आर पी एफ पहुंचे बात चीत कर दौरान मामला बढ़


गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हुई। जिसमें पत्रकारों को धक्का मुक्की किया जाना दिख रहा है। जिसका बांदा के पत्रकारों ने काफी विरोध जताते हुए कई जगह ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। इसी कड़ी में आज राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद एवं बांदा प्रेस ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान मे महामहिम राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार को ज्ञापन जिला अधिकारी द्वारा सौंपा गया और निष्पक्ष जांच की मांग की गई । इस मौके पर चंद्र मोहन बेदी बजरंग दल रूपा गोयल नीरज निगम ललित कुमार आमोद कुमार पूरन राय अमर सिंह सत्य नारायण निषाद श्री कांत श्रीवास्तव आसिफ इबाद सिद्दीकी सीमा संध्या बांदा प्रेस ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष रमाकांत तिवारी सुशील मिश्रा ललित विश्वकर्मा अविनाश चंद्र दीक्षित दिलीप जैन  संदीप दीक्षित आदि पत्रकार शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages