15 जून तक चलेगी खरीद
एमएसपी 2585 रुपये प्रति क्विंटल
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गेहूं खरीद कार्यशाला ने इस बार प्रशासन की मंशा साफ कर दी। जिला खरीद अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में 30 मार्च से 15 जून तक चलने वाली खरीद प्रक्रिया को लेकर व्यापक तैयारियों का खाका खींचा गया। जनपद में कुल 35 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जाएगा, जो पिछले वर्ष से 160 रुपये अधिक है। प्रशासन ने 16000 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय कर इसे हर हाल में पूरा करने का संकल्प दोहराया है। इस बार तकनीक भी खरीद प्रक्रिया की धुरी बनेगी- एग्री स्टैक पोर्टल और ई-पड़ताल डेटा के आधार पर पंजीकरण का ऑटो सत्यापन होगा, जबकि ई-पॉप
![]() |
| जनपद स्तरीय गेहूं खरीद कार्यशाला में मौजूद अधिकारीगण |
मशीन से बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए खरीद सुनिश्चित की जाएगी। दूरदराज के किसानों के लिए 3 मोबाइल क्रय केंद्रों की सुविधा भी दी गई है, जिससे गांव-गांव जाकर गेहूं खरीदा जाएगा। बैठक में साफ-सफाई, मानक गुणवत्ता, उपकरणों की उपलब्धता और किसानों की सुविधाओं- पानी, बैठने और पार्किंग- पर विशेष जोर दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने चेताया कि मानक से समझौता नहीं होगा और हर क्रय केंद्र पर पारदर्शिता के साथ रिकॉर्ड संधारण अनिवार्य रहेगा।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment