हनुमान जन्मोत्सव पर अखंड रामायण के साथ भंडारे का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 2, 2026

हनुमान जन्मोत्सव पर अखंड रामायण के साथ भंडारे का आयोजन

ओरन/बांदा, के एस दुबे । हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़ अखंड रामायण, राम राम कीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन। कस्बे के अतर्रा रोड में प्रसिद्ध बजरंगबली मन्दिर में  अखंड रामायण एवं राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त एकत्रित होकर अखंड हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्र से


श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद चखा। मंदिर में  कीर्तन-भजन व। हर्षोल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व मनाया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारी सोहन लाल सैनी, दयानंद शिवहरे, राकेश शिवहरे,उदित नारायण द्विवेदी,संजय चौरसिया,अभय शिवहरे,दीपू शिवहरे,रज्जन श्रीवास,रज्जन शिवहरे,रामबाबू शिवहरे,प्रमोद विश्वकर्मा,नीलम सोनी सहित भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages