दीक्षांत परेड़ की सलामी ली डीआईजी ने आरक्षियों को दी बधाई
बांदा, के एस दुबे । रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड़ समारोह का आज समापन हुआ। 09 माह के कठोर प्रशिक्षण के बाद 436 रिकू्रट आरक्षी उप्र पुलिस सेवा में शामिल हुये। दीक्षांत परेड़ की सलामी आज पुलिस उपमहानिरीक्षण परिक्षेत्र राजेश एस. द्वारा ली गयी। प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को शुभकामनाएं दी गयी। पुलिस लाइन बांदा में रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र में 09 माह के कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले उ0प्र0 सिविल पुलिस के 436 रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया । दीक्षांत परेड में कैडेटों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह के मुख्य पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा, राजेश एस. द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी रिक्रूट आरक्षियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु
शुभकामनाएं दी गईं । इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से सभी रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित किया गया व सभी नवचयनित आरक्षियों को ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया । समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा सभी कैडेटों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई एवं सम्बोधित करते हुए बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना प्रत्येक पुलिसकर्मी का सर्वोच्च कर्तव्य है । कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । गौरतलब हो कि जनपद बांदा के पुलिस लाइन में 21 जुलाई 2025 से उ0प्र0 सिविल पुलिस के 436 रिक्रूटों का प्रशिक्षण चल रहा था । 09 माह के कठोर प्रशिक्षण के उपरांत आज दिनांक 26. अप्रैल 2026 को कैडेटों के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया । परेड में कैडेटों के अनुशासन और ड्रिल ने उपस्थित दर्शकों में रोमांच उत्पन्न कर दिया । इस अवसर पर पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण सहित आमजन व कैडेटों के परिजन आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment