शोभायात्रा बनी आस्था का महासंग्राम
डीजे, जयघोष व झांकियों ने मचाया धूम
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । हनुमत जयंती की संध्या पर मऊ नगर मानो भक्ति के सागर में डूब गया, जहां हर गली, हर चौराहा जय श्रीराम और जय बजरंगबली के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। नगर पंचायत मऊ में बजरंग दल प्रखंड की अगुवाई में निकली भव्य शोभायात्रा ने आस्था और उत्साह का ऐसा संगम रचा कि पूरा नगर धर्ममय उल्लास में सराबोर नजर आया। सजे-धजे रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम और पवनपुत्र हनुमान की मनोहारी झांकियों ने श्रद्धालुओं के मन को मोह लिया, जबकि डीजे की धुन पर थिरकते युवा और जयघोष लगाते भक्त इस यात्रा को जनआस्था का विराट उत्सव बना रहे थे। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती इस शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ- कहीं आरती उतारी गई तो कहीं पुष्पवर्षा से श्रद्धा का इजहार हुआ। सेवा और समर्पण की
![]() |
| शोभा यात्रा में शामिल मऊ एसडीएम राम ऋषि रमन एवं थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव |
मिसाल पेश करते हुए विभिन्न स्थानों पर जलपान और पेय पदार्थों की व्यवस्था भी की गई, जिसमें श्री भागवत मंडल संस्कृत विद्यालय के प्राचार्य आनंद राज त्रिपाठी, समाजसेवी शादाब गनी और युवा अर्पित बाजपेई की विशेष भूमिका रही। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भव्य बना दिया। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही, जहां प्रशासन और पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात नजर आया, जिससे श्रद्धालुओं ने निर्भय होकर इस आध्यात्मिक उत्सव का आनंद लिया। इस मौके पर मऊ एसडीएम राम ऋषि रमन, थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, क्राइम इंस्पेक्टर अंजनी कुमार सिंह, एसआई मुन्नीलाल, एसआई शाहनवाज खां, एसआई अभिषेक वर्मा, कांस्टेबल बृजेश यादव, सोनपाल, पुष्पेंद्र सहित मऊ थाने की पुलिस फोर्स मुस्तैद रही।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment