श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा वंशिका सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया जिला टॉप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 16, 2026

श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा वंशिका सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया जिला टॉप

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। जिसमें श्रीजी इण्टरनेशनल स्कूल की छात्रा वंशिका सिंह ने 486 अंक प्राप्त किए हैं। बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में श्री जी इंटरनेशनल स्कूल, ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सत्र 2025-26 के कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें विवेक सिंह व अन्वेषा सिंह ने 96.2 फीसदी अंक हांसिल किया। वहीं शौर्य गुप्ता 95.8 प्रतिशत, अंकुर सिंह 95.6 प्रतिशत व अलविया इदरीश 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही नैंशी गुप्ता 94.8, आकर्ष गुप्ता 94.8, शिवांश साहू 94.6, आस्था 94.6 आरुषि सिंह 94.6, उज्जवल मिश्रा 93.8, हर्षिका सिंह  92.4, राजवीर सिंह 92.4, अंश गुप्ता 92.2, हिमांशु सिंह


91.6 व अभिनव सिंह ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी प्रकार सेण्ट थामस स्कूल के छात्र आदित्य यादव ने 485 अंक प्राप्त किया है। जिला टाॅपर वंशिका सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता बी.डी. पटेल की पौत्री और युवा अधिवक्ता पंकज पटेल की पुत्री हैं। विद्यालय के निदेशक स्वप्निल अग्रवाल एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या एस. मुखर्जी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages