सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों का सेवा सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 16, 2026

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों का सेवा सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का हुआ आयोजन

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि  । राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत कमला साहू राजकीय हाई स्कूल भरतकूप, रामेश्वर प्रसाद पांडेय राजकीय हाई स्कूल इटवां डुडैला, विश्वनाथ पांडेय राजकीय इण्टर कॉलेज असोह एवं मो. यूनुस राजकीय इण्टर कॉलेज बरगढ़ बीते आदि ने बीते 31 मार्च को अपना गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण किया। राजकीय शिक्षक संघ चित्रकूट के तत्वावधान में सेवा सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कर्वी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भैरों प्रसाद प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल बड़ी मड़ैयन, शारदा प्रसाद गुप्ता प्रधानाचार्य कल्यानपुर एवं ओम प्रकाश यादव प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल सुरसेन, शशिकला प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कर्वी,  पार्वती देवी प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजापुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ प्रदीप शुक्ल ने किया। सेवानिवृत्त हुए प्रधानाचार्यों को राजकीय शिक्षक संघ के


पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डाॅ. सनत कुमार  द्विवेदी ने शिक्षकों के पठन पाठन व शिक्षण कार्य सम्बन्धी विभिन्न बारीकियों एवं शिक्षा में गुणात्मक सुधार सम्बन्धी शिक्षकों द्वारा किए गये प्रयास तथा सुझाव साझा किये। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षकों को बोर्ड परीक्षाओं में जिले व प्रदेश की मेरिट में स्थान लाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में राजकीय शिक्षक संघ चित्रकूट के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर कार्यकारिणी पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से आए प्रस्तावों के अनुमोदन के बाद राजकीय शिक्षक के जिलाध्यक्ष रामकेश कुशवाहा एवं जिला महामंत्री डाॅ. प्रदीप शुक्ल बने। इस दौरान कैलाश चंद्र शुक्ल, अनिल कुमार प्रांतीय संयुक्त मंत्री, पुरषोत्तम प्रजापति प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुंवर सिंह मंडलीय मंत्री मंडल चित्रकूट, आशुतोष द्विवेदी, अनिल शर्मा डॉ., रेखा त्रिपाठी, अलख निरंजन, विनोद कुमार, धर्मेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह पटेल, लवकुश सिंह, सत्यम यादव, रमेश वर्मा, नरेन्द्र कुमार मिश्र, प्रमोद पाल, शोभा देवी, छेदीलाल, डॉ. दीपिका बरनवाल, प्रियांशी गुप्ता समेत राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages