चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । पूज्य संत रणछोड़ दास महाराज द्वारा स्थापित विश्व ख्याति प्राप्त सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के नव नियुक्त निदेशक डॉ इलेश जैन अपने स्टॉफ के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके इस रवैए से हर कार्यकर्ता उनकी तारीफ कर रहे हैं। हाल ही डॉ. इलेश जैन चिकित्सालय परिसर में बने स्टॉफ भोजनालय का अचौक रूप से पहुंच गए और अपने स्टॉफ के साथ हांथ में थाली ले लाइन में लग गए जब एक दम से स्टॉफ की नजर उन पर पड़ी तो सभी चौंक गए। मगर जब तक स्टॉफ कुछ बोल पाता उससे पहले उन्होंने बड़े विनम्र भाव से बोलते हुए कहा कि आप सब लोग भोजन करिए, मैं भी आपके साथ बैठकर भोजन प्रसाद का आनंद लूंगा उनकी ये बात सुन
सारा स्टॉफ खुश हो गया और उनकी तारीफ करने लगा। डॉ. इलेश ने भोजन कर रहे सभी स्टॉफ से भोजन की गुणवत्ता पर बात चीत करते हुए जानकारी भी लिया। उनके ऐसे व्यवहार से सभी कार्यकर्ता बहुत खुश है और सभी के बीच चर्चा का विषय बने हुए है। वहीं जब इस पर सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ इलेश जैन से बात चीत की गई तो उन्होंने बड़े ही नम्र भाव से जवाब देते हुए कहा कि हम भी एक इंसान है हम कोई अलग से नहीं आए हमारा स्टॉफ हमारा परिवार है और अपने परिवार के साथ बैठना हर इंसान का काम भी है और कर्तव्य भी है।


No comments:
Post a Comment