चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । प्रधानमंत्री द्वारा सोमवार को विज्ञान भवन नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के आयोजन में देशभर से जुड़ी महिलाओं एवं प्रतिभागियों को संबोधित किया गया। चित्रकूट जनपद में कार्यकम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार सोनेपुर में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक पंकज अग्रवाल मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हमारी सरकार ने माताओं एवं बहनों व बेटियों को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा योजनाएं बनाई व क्रियान्वित की जा रही है। कहा कि भारत के हर क्षेत्र में माताओं एवं बहनों का अमूल्य योगदान है। विकसित भारत बिना आधी आबादी के पूर्ण नहीं हो सकता। आज सरकार द्वारा आवास आवंटन, राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन आदि लाभपरक योजनाएं महिला मुखिया के नाम ही की जा रही हैं।
कार्यक्रम के बाल विकास परियोजना अधिकारी बी.एल. गुप्ता एवं महेन्द्र पटेल द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 23 अप्रैल तक चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। जीवन के प्रथम 6 वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना को ध्यान में रखते हुए महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार के लिए कार्यकम विगत 9 वर्षों से प्रधानमंत्री प्रेरणा चलाया जा रहा है। जनसमुदाय के स्वास्थ्य एवं पोषण से सम्बन्धित विभिन्न कन्वर्जेस विभागों द्वारा माँ एवं शिशु पोषण, मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक अनुकरण, प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा, स्क्रीन समय घटाने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका, मजबूत आंगनवाड़ियों के लिए सामुदायिक समर्थन जुटाने सम्बन्धी गतिविधियां इस वर्ष आयोजित कराई जा रही हैं।
इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि 23 अप्रैल तक चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा के बारे में विस्तार के बताया। अन्त में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त कार्यक्रम समाप्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरूण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, डी.सी. मनरेगा डी.एन. पाण्डेय, जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़ी महिलाएं, उद्यमी, स्टार्टअप लीडर्स, आंगनवाडी कार्यकत्री, सामाजिक कार्यकर्ता तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र की महिलाओं आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया।


No comments:
Post a Comment