दो बाइकों की आपसी भिडंत, वृद्धा की मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 23, 2026

दो बाइकों की आपसी भिडंत, वृद्धा की मौत

चार घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी

बबेरू/बांदा, के एस दुबे  । बबेरू थाना क्षेत्र के मर्का रोड वन विभाग के गुजेनी गांव से बबेरू जा रहे मोटर साइकिल सवार को सामने से आ रहे बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी। आमने सामने हुई बाइक भिड़ंत में पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। जिनको उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर सभी पांचों घायलों को सदर अस्पताल बांदा भेजा गया जहां घायल वृद्धा की मौत हो गयी। खबर के अनुसार बबेरू कस्बे के मरका रोड वन विभाग के पास गुजेनी गांव के रहने वाले दीपू पुत्र लल्लू यादव उम्र 20 वर्ष, रामप्यारी पत्नी कृपाल उम्र 65 वर्ष, कमलेश पत्नी लल्लू उम्र 35 वर्ष, यह बाइक में सवार होकर अपने गांव गुजैनी से


बबेरू जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार श्याम मूरत पुत्र श्रीकेशन उम्र 26 वर्ष, राम सिंह पुत्र संत कुमार उम्र 24 वर्ष, निवासी शारदा नगर मरका ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाइक में सवार पांच लोग घायल हो गए, सूचना मिलते पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद दीपू ,श्याम मूरत, राम सिंह, रामप्यारी, को जिला अस्पताल  रिफर कर दिया।  वहीं एंबुलेंस ना मिलने पर रामप्यारी की मौत हो गई, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages