अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील
बाँदा, के एस दुबे । स्कूल चलो अभियान एवं निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह का शुभारम्भ आज कलेक्टेªट सभागार में प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने माॅ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य 06 से 14 वर्ष तके बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन विद्यालयों में करायें। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में बच्चों के शिक्षित करने हेतु चलाया जा रहा है। उन्होंने छूटे हुए बच्चों का शत्प्रतिशत दाखिला विद्यालयों में कराये जाने तथा बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए बालिकाओं का शतप्रतिशत नामांकन विद्यालयों में कराने का आहवाहन किया।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में सरकार द्वारा विशेष सुविधायें दी जा रही हैं तथा आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने इस अभियान को जन सहभागिता से गाॅव एवं शहरों में जनजागरण हेतु चलाये जाने को कहा। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को प्राइमरी शिक्षा दिलाने के लिए प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश दिलाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षा हेतु कोई भी ड्राप आउट बच्चा पंजीकरण से छूटने न पाये। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में आमूल चूल परिवर्तन हुआ है, जिसके अन्तर्गत विद्यालय में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, ड्रेस, मिड डे मील सहित अन्य सुविधायें दी जा रही हैं।
इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत आईआईटी गांधीनगर में प्रतिभाग करने वाले बच्चों क्रमशः सुश्री निशांसी एवं कृष्णा को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने कक्षा-1 से 8 तक के बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया, जिसमें बैग, पुस्तकें, टिफिन बाक्स, पानी की बोतल सहित सामग्री बच्चों को वितरित की गयी। जिसमें कक्षा-1 में मुस्कान, शिवा, कक्षा-2 में नित्या, कक्षा-3 में पायल, सोम्या, कक्षा-4 में अजय, अंबिया, कक्षा-6 में खुशी, अनीता, कक्षा-7 में मनीषा एवं निशा, कक्षा-8 में आस्था एवं स्नेहा आदि बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरित की गयी। कार्यक्रम में स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने के लिए कठपुतली के माध्यम से संदेश दिया गया एवं चलो चलें स्कूल के द्वारा स्कूल जाने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाधिकारी जे0 रीभा, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, अन्य अध्यापकगण एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment