संविधान के मूल्यों पर युवाओं में जागरूकता बढ़ाने की पहल
फिल्म प्रदर्शन और चर्चा के जरिए युवाओं को किया जा रहा जागरूक
पांच दिवसीय अभियान के तहत स्कूलों व गांवों में हो रही विभिन्न गतिविधियां
बांदा, के एस दुबे । वनांगना और सहयोग संस्थान (लखनऊ) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “तरंग – मेरे सपने, मेरी उड़ान” कार्यक्रम के तहत नरैनी ब्लॉक में पांच दिवसीय संविधान जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में समानता, समता और बंधुत्व जैसे मूल्यों पर विशेष चर्चा की गई। नरैनी ब्लॉक के नसैनी ग्राम पंचायत में संविधान पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन कर अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान युवक-युवतियों किशोर किशोरियों एवं ग्रामीणों ने फिल्म को देखा और संविधान से जुड़े विषयों पर संवाद किया। कार्यक्रम में शबीना मुमताज़ ने बताया कि यह अभियान पांच दिनों तक चलेगा, जिसके अंतर्गत नरेनी व महुआ ब्लॉक के 5 स्कूलों और 5 गांवों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
अभियान के तहत जिन स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उनमें जमवारा जूनियर विद्यालय, कृषक इंटर कॉलेज, राजकुमार इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (महुआ) एवं नरैनी शामिल हैं। इसी क्रम में जिन गांवों में अभियान संचालित किया जा रहा है, उनमें नसैनी, हुसैनपुर, लहुरेटा, पुकारी और भवई प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करना तथा उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देना है। इस अवसर पर शिक्षिका रागिनी पाठक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला व सहायिका सहित वार्डन अर्चना शिक्षिका संगीता, सुमन, दीप्ती राजपूत अन्य स्टेकहोल्डर्स मौजूद रहे, जबकि फरजाना माया, चंद्रभान ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। उधर, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नरैनी में छात्राओं को शोभा देवी द्वारा संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई गई। साथ ही स्कूलों एवं गांवों में पंपलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया।


No comments:
Post a Comment