अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से, तीन बीघे की फसल जलकर राख - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 9, 2026

अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से, तीन बीघे की फसल जलकर राख

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव के मजरा शंकर पुरवा में अचानक गुरुवार की करीब दोपहर 2:00 बजे गेहूं के खेत पर आग लग गई  वही पास के खेतों में खेती किसानी कर रहे किसानों ने देखा तो शोर शराबा किया  ग्रामीणों ने तुरंत  फायर ब्रिगेड को जानकारी दी चस्मदीदों ने बताया कि रामप्रसाद का 2 बीघा  खेत गेहूं का जल गया व कमतू प्रसाद का 1 बीघा का खेत गेहूं का जलकर राख हो गया है वहीं ग्रामीण राम लखन, बिंदा निषाद, राम प्रसाद,शिव विशाल, राम बरन आदि ने ट्यूबवेल की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया वहीं ग्रामीणों ने


बताया कि 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड आई है तब तक गेहूं की फसल खड़ी फसल जलकर राख हो गई दो किसानों के खेतों में आग लग जाने से रो रो कर अपना दर्द बयां किया किसानों व हल्का लेखपाल मयंक कुमार ने ढांढस बंधाया। मौके पर जसपुरा थाने की पुलिस व लेखपाल मयंक मौके में पहुंचे वही तहसीलदार राधेश्याम सिंह से पूंछे जाने में बताया सर्वे करा कर फसल जलने को लेकर शासन की गाइड लाइन के अनुसार आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages