चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम द्वारा मंदाकिनी नदी किनारे थाना कर्वी अंतर्गत ग्राम टिकुरा में संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई तथा संदिग्ध स्थलों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान लगभग 600 किलोग्राम लहन बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही विधिपूर्वक नष्ट कर दिया गया। साथ ही दबिश के दौरान 45
लीटर अवैध शराब जब्त करके संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम 1910 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 2 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के व्यापार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।


No comments:
Post a Comment