महिला सुरक्षा व स्वालंबन के प्रति किया गया जागरुक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 6, 2026

महिला सुरक्षा व स्वालंबन के प्रति किया गया जागरुक

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  । महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल के लिए जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वालंबन के लिए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया गया तथा हेल्पलाइन नम्बरों व कानूनी प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। जिसमें जन-जागरूकता एवं शिकायत निस्तारण, स्कूल कॉलेज व वर्किंग वूमेन हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम, निम्न वर्ग के बस्तियों, गांवों, वार्डों, मोहल्लों आदि में चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता व शिकायत निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओं


की सुरक्षा व सहायता के लिए एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है। इसके साथ ही मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित करते हुए विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया तथा सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुए उसका प्रयोग करने के लिये कहा गया। इसी क्रम में महिलाओं व बालिकाओं को जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के बारे में अवगत कराया गया तथा बताया गया कि सादे वस्त्रों में तथा प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास व ऐसे स्थान जहाँ पर महिलाओं एवं बालिकाआें का अधिकतर आवागमन होता है उनको भौतिक रुप से चिन्हित कर शोहदों व मनचलों के द्वारा आपत्तिजनक हरकतों को रोकने के उद्देश्य से सघन चेकिंग कर लोगो से पूछताछ की जाती है व अनावश्यक रुप से मौजूद मनचलों को हिदायत कार्यवाही की जाती है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages