बार और बेंच के बीच सामंजस्य रखने पर दिया गया जोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 18, 2026

बार और बेंच के बीच सामंजस्य रखने पर दिया गया जोर

मऊ/चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि  । न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को अधिवक्ता संघ मऊ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गई। इस दौरान बार और बेंच के बीच सामंजस्य रखने पर जोर दिया गया। मऊ तहसील सभागार में शनिवार को व्यवहार न्यायाधीश एस आनन्द, उपजिलाधिकारी रामऋषि रमन व तहसीलदार रामसुधार की मौजूदगी में एल्डर कमेटी द्वारा तहसील अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष सूरज पाल जाटव, महामंत्री अनिल कुमार


सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवबली सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम ओबैद मोहम्मद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय, योगेन्द्र कुमार शुक्ला व कृष्ण कुमार त्रिपाठी के साथ संयुक्त सचिव प्रशासन राजीव रंजन मिश्र व संयुक्त सचिव प्रकाशन अंकित कुमार शुक्ला को शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अधिवक्ता पी.सी. त्रिपाठी ने किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages