बाँदा, के एस दुबे । देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी मन की बात के 133 वें संस्करण में जनगणना अभियान में सहयोग करने की अपील देशवासियों से की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम “ मन की बात “ के 133 वें संस्करण के प्रसारण को आज जिले के चारों विधानसभा के सभी बूथों में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया । सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपनी विधानसभा के मण्डल बिसंडा के बूथ क्रमांक 242 खुरहण्ड में मन की बात सुनी। इसी प्रकार जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत नेभाजपा कार्यालय व निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह ने अतर्रा मण्डल के बूथ क्रमांक 191 में मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सकारात्मक विचार और
उनका ओजस्वी मार्गदर्शन सदैव हम सभी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैँ । मन की बात एक प्रकरण नहीं वल्कि सवा सौ करोड़ देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने और उनके भीतर राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है । मन की बात में प्रधानमंत्री ने भारत के विकास के लिए सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा को जरूरी बताया स उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया भगवान बुद्ध के विचारों से प्रेरित हो रही है । इसी प्रकार मण्डल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन, संतोष राजपूत, उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, आनंदी साहू, चतुर सिंह शिवा सिंह, प्रभाँसु मिश्रा, लकी सिंह, मनोज गुप्ता, शिवकुमार चौरसिया आदि ने भी मोदी के मन की बात को सुना।


No comments:
Post a Comment