वृद्धाश्रम मे स्वास्थ्य कैम्प लगाकर किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 2, 2026

वृद्धाश्रम मे स्वास्थ्य कैम्प लगाकर किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

बाँदा, के एस दुबे । 100 दिवसीय टीवी मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत वृद्धा आश्रम बांदा में टीवी स्क्रीनिंग कैम्मा/ जनरल हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में उपस्थित वृद्ध जनों को टीवी के लक्षण जैसे 2 हपत्ते से खासी आना, मुह से खून आना, बुखार आना, थकान होना, सीने में दर्द होना, सांस लेने में तकलीप हाना, रात में पसीना आना, गर्दन में गिल्टी/गांठ, बांझपन, आदि लक्षण के बारें में बताया गया। कैम्प में संदिग्ध टीवी मरीज चिन्हित किये गये और आवश्कता अनुसार उनका बलगम की जांच अथवा हैन्ड हेल्ड (पोर्टबल) एक्सरे मशीन से वृद्ध जनों का एक्सरे भी किया गया। जनरल हैल्थ कैम्प में उपस्थित वृद्ध जनों का बी०पी०, शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन, नेत्र परिक्षण भी किया


गया और दवाये भी वितरित की गई। कैम्प मे जिला क्षय रोग अधिकारी डा० अजय कुमार, ए० सी०एमओ० डा० विजय केसरवानी उपस्थित रहे। इस दौरान पी०एच०सी० बड़ोखर से आर०वी०एस० के० से डा० उपासना खरे, फार्मासिस्ट, नेत्र परीक्षक, अर्थन से एल०टी० रितेश कुमार, तथा  हरवंश कुमार सिंह एक्सरे टेक्नीशियन,  गनेश प्रसाद (डीपीपीएमसी एन टी ई.पी.),  इन्द्र कुमार साहू एस०टी०एल०एस०,  अनिल यादव टी०वी०एच०वी०, सी०एच०ओ० आदि उपस्थित रहें।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages