फायर सर्विस सप्ताह का समापन, छात्रों को अग्नि सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 20, 2026

फायर सर्विस सप्ताह का समापन, छात्रों को अग्नि सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

फतेहपुर, मो शमशाद । अग्निशमन विभाग के आयोजित फायर सर्विस सप्ताह के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एबी इंटरनेशनल स्कूल, आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल, ब्रिलियंट ओरियंटल स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। समापन समारोह के बाद फायर सर्विस टीम ने परिसर में लाइव डेमोन्स्ट्रेशन किया। आग लगने की स्थिति बनाकर फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। छात्रों को स्वयं फायर

फायर सर्विस सप्ताह के समापन पर छात्रों को सम्मानित करते अतिथि।

एक्सटिंग्विशर चलाने का अवसर प्रदान किया गया, ताकि आपात स्थिति में वे सही तरीके से प्रतिक्रिया दे सकें। डेमो के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग को नियंत्रित करने, धुएं के बीच सुरक्षित तरीके से आग बुझाने के उपायों, सुरक्षा उपकरणों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। फायर कर्मियों ने बच्चों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित जरूरी सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और सीखी गई बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। फायर सर्विस सप्ताह के दौरान जनपद में कुल लगभग 13000 लोगों को जागरूक किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के करीब 10000 छात्र-छात्राएं, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के लगभग 3000 कर्मचारी शामिल रहे। 



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages