चाय पर बढ़ी सियासत: आर्यन पहुंचे अखिलेश के द्वार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, April 19, 2026

चाय पर बढ़ी सियासत: आर्यन पहुंचे अखिलेश के द्वार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भेंट किए पीतल के बर्तन

फतेहपुर, मो शमशाद । आर्यन यादव चायवाले से जुड़ा विवाद अब लखनऊ पहुंच गया है। रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आर्यन यादव को पार्टी मुख्यालय बुलाया और पीतल के बर्तन गिफ्ट किए। अब आर्यन और उसके पिता शेषमन यादव एल्युमिनियम की जगह पीतल के बर्तन में चाय बनाकर बेचेंगे। दरअसल, आर्यन यादव ने एक दिन पहले आरोप लगाया था कि फूड एंड सेफ्टी विभाग के अफसरों ने उनकी दुकान पर चाय पत्ती का सैंपल लिया। अफसरों ने एल्युमिनियम के बर्तन में चाय बनाने पर चेतावनी दी। आर्यन यादव ने यह भी आरोप लगाया कि दो महीने पहले जबसे अखिलेश यादव उनकी दुकान पर चाय पीकर गए हैं, इलाके के कुछ दबंग उनको परेशान कर रहे हैं। दो दिन पहले दबंगों ने उनकी दुकान पर आकर मारपीट की है। आर्यन ने तो मारपीट

आर्यन को पीतल का बर्तन देते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

की वजह से दुकान बंद करने और अपना गांव छोड़कर कहीं और जाने का ऐलान कर दिया था। जब यह खबर अखिलेश यादव तक पहुंची तो उन्होंने आर्यन यादव को लखनऊ बुलाया। सपा दफ्तर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्यन को थर्मस और पीतल का पतीला गिफ्ट किया। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि हाल फिलहाल यही बर्तन मिल पाए हैं हमें। अभी और बर्तन आएंगे। वह चार पीतल का पतीला आर्यन को देंगे। बताइए इन लोगों का भी अपमान हुआ। जो पीड़ित हैं, जिनका अपमान हुआ, वो सब अब हमारे साथ हैं। अखिलेश ने मंच पर बुलाकर आर्यन यादव और उसके पिता शेषमन यादव को बर्तन सौंपा। इस मौके पर आर्यन ने मीडिया को बताया कि उसको धमकी दी जा रही है। विपक्षी पार्टी वाले कह रहे हैं कि अगर तुमने केस वापस नहीं लिया तो तुम्हारे खिलाफ लगातार झूठे केस करते रहेंगे। तुम्हें जेल में सड़ा देंगे। इस पर अखिलेश ने आर्यन को आश्वस्त किया कि वह परेशान न हो। उसके खिलाफ कोई कुछ नहीं कर पाएगा। इस मौके पर खागा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस, सपा नेता अंकित यादव भी मौजूद रहे। 

दो माह पहले अखिलेश ने पी थी चाय

बता दें कि दो महीने पहले अखिलेश यादव फतेहपुर दौरे पर गए थे। वहां चैकी चैराहा स्थित शेषमन की फेमस चाय दुकान पर वह थोड़ी देर रुके थे। दुकानदार आर्यन यादव ने अखिलेश को दो कप चाय पिलाई थी। चाय पीने के बाद अखिलेश यादव ने काफी तारीफ की थी। आर्यन यादव की अखिलेश के साथ फोटो और वीडियो भी वायरल हुई थी। इसके बाद आर्यन अपने इलाके में काफी मशहूर हो गया। लोग दूर-दूर से उसकी चाय पीने आने लगे।

पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ झगड़ा

कुछ दिन पहले पैसों के लेनदेन के विवाद में आर्यन का इलाके के कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से हुई मारपीट में कई लोगों को चोट आई। आर्यन यादव की शिकायत पर पुलिस ने दूसरे पक्ष पर केस दर्ज कर लिया है। इस बीच, फूड और सेफ्टी विभाग के अफसर भी दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने चायपत्ती की सैंपल ली और एल्युमीनियम के बर्तन में चाय न बनाने की चेतावनी दी। यह बात आर्यन यादव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखकर बताया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages