जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत एसपी से - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 13, 2026

जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत एसपी से

दबंगों ने लाठी,डण्डों से पिटाई, पीड़िता ने मांगा न्याय 

बांदा, के एस दुबे  । घर पर हुये अवैध कब्जे का विरोध करना एक परिवार के लिये मुसीबत का सबब बन गया। अवैध कब्जाधारियों से जब कब्जा हटाने के लिये मकान मालिक ने कहा तो अवैध कब्जाधारियों ने बुरी तरह से मारपीट कर अधमरा कर दिया। मामले की शिकायत को दर्ज कराने के लिये आज पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक की ड्योढी में गोहार लगाने पहुंचा। जहां पर उनको न्याय प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। गौरतलब हो कि आज पुलिस अधीक्षक को दिये गये पत्र में पीड़िता रुबीना पत्नी अली मोहम्मद निवासी कृषि विश्वविद्यालय के सामने


पेट्रोल पंप के बगल में अपने पुस्तैनी जमीन में रह रही है। कुछ समय पहले मजदूरी करने के लिये अपने घर से बाहर चली गयी । जब वह मजदूरी करके वापस आई तो गीता पटेल पुत्र शिवविलास पटेल निवासी भदेहदू तथा संदीप पटेल पुत्र श्यामलाल अर्जुनाह शशांक पटेल पुत्र अज्ञात इंदिरा नगर और कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर लिया गया। 12 अप्रैल को समय 10ः00 बजे सुबह सभी लोग आए और मेरी जमीन पर निर्माण करने लगे जब पीड़िता विरोध किया तो शिवम ने गाली गलौज करते हुए कहा तुम्हारे पति की यहां कब्रिस्तान बना देंगे, मेरे पति की गर्दन पड़कर जमीन पर पटक दिया और चारों लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पति बेहोश होकर गिर पड़ा जिसे गंभीर चोटे आए हैं । पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages