सदर विधायक के भागीरथी प्रयास से बनेगी बीस करोड़ की लागत से नौ सडके - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 3, 2026

सदर विधायक के भागीरथी प्रयास से बनेगी बीस करोड़ की लागत से नौ सडके

बांदा, के एस दुबे  । सदर विधानसभा में विकास को नई रफ्तार -लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से 9 सड़कों का नव निर्माण स्वीकृत बांदा सदर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत 9 संपर्क मार्गों के नव निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन परियोजनाओं पर लगभग 20 करोड़ की लागत व्यय की जाएगी, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण अंचलों के विकास को नई गति मिलेगी। स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत निम्नलिखित मार्गों का निर्माण किया जाएगा-

ग्राम पडुई से मनीपुर संपर्क मार्ग (4.500 किमी) - ₹362.10 लाख

गांधी नगर (छिबांव) से मोदीयुग चैराहा तक संपर्क मार्ग (0.750 किमी) - ₹66.16 लाख

मकारी मार्ग से करगेहना तकुली मोदीयुग चैराहा तक मार्ग (5.500 किमी) - ₹400.97 लाख

मकरी बिगहना से नाई संपर्क मार्ग (1.800 किमी) - ₹151.49 लाख


बछेही से चटसरा संपर्क मार्ग (2.500 किमी) - ₹172.63 लाख

पतौरा माइनर पूर्व माध्यमिक विद्यालय से सरस्वाह संपर्क मार्ग (1.100 किमी) - ₹123.86 लाख

मनीपुर से जरर संपर्क मार्ग (3.700 किमी) - ₹422.59 लाख

धोबिन डेरा से तिंदवारा तक संपर्क मार्ग (1.200 किमी) - ₹86.88 लाख 

अरबई संपर्क मार्ग के अवशेष भाग का नव निर्माण (2.400 किमी) - ₹207.30 लाख

इन सभी मार्गों की चैड़ाई 3.75 मीटर निर्धारित की गई है। साथ ही, आबादी क्षेत्रों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था हेतु नालों का निर्माण, आवश्यकतानुसार पुल-पुलियों का निर्माण एवं सीसी कार्य भी कराया जाएगा। 

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजनाएं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होंगी। इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages