योजना के तहत कई तालाबों का कराया गया सौन्दर्यीकरण
रामगंज पक्का तालाब व नगर पंचायत किशनपुर के शीतला मंदिर तालाब का कार्य प्रगति पर
फतेहपुर, मो शमशाद । प्रदेश सरकार द्वारा तालाब, झील, पोखर संरक्षण योजना संचालित की गई है। जिसके अन्तर्गत आम लोगों के टहलने हेतु इण्टरलॉकिंग पाथवे, हरियाली हेतु पौधारोपण, जल संरक्षण, प्रकाश व्यवस्था, नागरिको हेतु बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था, डस्टबिन की व्यवस्था, साइनेज बोर्ड, चारो तरफ चेनलिंक फेनसिंग, सन्देश पेटिंग एवं गेट की व्यवस्था आदि करायी जानी थी। जिससे उक्त स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सौन्दर्यीकरण का विस्तार होगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में तीन तालाब में नगर पालिका परिषद फतेहपुर में तांबेश्वर मन्दिर के पीछे तालाब क्षेत्रफल लगभग-0.3360 हे० के सौन्दर्यीकरण का कार्य, गोपाल नगर जीटी रोड शनिदेव मन्दिर के सामने गाटा सं0 490 में तालाब क्षेत्रफल लगभग 0.2665 हे० के सौन्दर्यीकरण का कार्य व नगर पंचायत खागा के वार्ड नं0
![]() |
| तालाब सौंदर्यीकरण का दृश्य। |
11 रामनगर में गिरजा देवी महाविद्यालय के पास तालाब क्षेत्रफल लगभग 1.2150 हे0 के जल संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया गया है। पूर्व में उक्त तीनो स्थल पर गाद, मिट्टी एवं झाड़ियों से तालाब पूरे पटे हुए थे। कार्य के दौरान जल संरक्षण हेतु खुदाई एवं सफाई कराते हुए आम जन व भागीदारी हेतु इण्टरलॉकिंग पाथवे, हरियाली हेतु पौधारोपण, जल संरक्षण, प्रकाश व्यवस्था, नागरिको हेतु बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था, डस्टबिन की व्यवस्था, साइनेज बोर्ड, चारो तरफ चेनलिंक फेनसिंग, सन्देश पेटिंग एवं गेट आदि की व्यवस्था करायी गयी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में दो तालाब नगर पालिका परिषद फतेहपुर के रामगंज पक्का तालाब क्षेत्रफल लगभग 0.2947 हे0 का जल संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य 80 प्रतिशत हो गया है। शीर्घ ही शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इसी तरह नगर पंचायत किशनपुर के शीतला मन्दिर तालाब क्षेत्रफल लगभग 0.3640 हे0 का जल संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शीर्घ ही उपरोक्त दोनो तालाब जल संरक्षण एवं अन्य सुविधाओं के साथ आमजन को उपलब्ध हो जायेगें।


No comments:
Post a Comment