मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर हो रहा वायरल ब्राह्मण समाज और समाजसेवियों में आक्रोश देखने को मिला
ब्राह्मण युवक को लेखपाल ने चप्पलों से की पिटाई अपने गुर्गों के साथ
लेखपाल पर आरोप कि सुदामा कोटा का प्रमाण पत्र मार मार कर सुदामा बना दो
बांदा, के एस दुबे । जनपद के सदर तहसील में एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां ई डब्लू एस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाण पत्र बनवाने गए युवक निपुण मिश्रा निवासी ग्राम जमालपुर (देहात कोतवाली क्षेत्र) को कथित तौर पर लेखपाल सुधीर यादव एवं नायब तहसीलदार धनंजय पटेल सहित आधा दर्जन लोगों द्वारा बंधक बनाकर दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटा गया, इतना ही नहीं बाहर से लड़कों को बुलवाकर भी उसकी पिटाई कराई गई तथा जातिसूचक गालियां देते हुए अमानवीय व्यवहार किया गया, चश्मदीदों के अनुसार ब्राह्मण युवक को अपमानित करते हुए सार्वजनिक रूप से पीटा गया जिससे पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया, घटना के बाद ब्राह्मण समाज में नाराजगी देखी जा रही है और ब्राह्मण सभा के लोगों ने पीड़ित के समर्थन में हुंकार भरी है, बताया जा रहा है कि ₹5000 की कथित घूस न देने पर यह पूरी घटना घटित हुई, वहीं सदर एसडीएम नमन मेहता द्वारा पीड़ित से
मिलने से इंकार कर देने और पूरे मामले में चुप्पी साध लेने से लोगों में और अधिक आक्रोश व्याप्त है, यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी बांदा सदर तहसील में भ्रष्टाचार और दुर्व्यवहार के कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें महिलाओं के साथ अभद्रता तक की घटनाएं शामिल हैं, यह मुद्दा किसी एक जाति या समुदाय का नहीं बल्कि पूरे समाज के साथ हो रहे अन्याय का है क्योंकि तहसील में आम जनता को लगातार परेशान किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।वही शालिनी सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड (जदयू) एवं बुंदेलखंड प्रभारी, इस घटना की घोर निंदा करती हूं और जिलाधिकारी बांदा से मांग करती हूं कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर तत्काल दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, अन्यथा ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ता जाएगा और पीड़ितों का विश्वास प्रशासन से समाप्त हो जाएगा, आपसे न्याय की अपेक्षा के साथ यह बात सोशल मीडिया के माध्यम से रख रही हूं और जल्द ही इस संबंध में लिखित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
वही समाजसेवी राहुल सिंह और हिमांशु सिंह ने भी विरोध किया है। राहुल सिंह ने बताया कि अगर कल तक लेखपाल और नायब तहसीलदार सहित अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज नहीं होता तो डीएम के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। समाजसेवी हिमांशु सिंह ने बताया कि एक ब्राह्मण को तहसील परिसर के अंदर दौड़ा दौड़कर चप्पलों से पिटाई की गई है जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं और शर्मनाक है कि अधिकारियों के सामने ही युवक पीटा जा रहा था और अधिकारी कमरे से बाहर तक निकल कर नहीं आए अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र नेता और समाजसेवी एक बड़ा आंदोलन करेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। वही जब पूरे मामले की जानकारी कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक से गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मामले की जांच की जा रही है।


No comments:
Post a Comment