भाजपा की विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार व विचार की है - प्रकाश द्विवेदी
भाजपा मात्र राजनीतिक संरचना नहीं वल्कि एक जीवंत परंपरा है
बाँदा, के एस दुबे । भाजपा का स्थापना दिवस पार्टी जिला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर पर पार्टी का ध्वजारोहण कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया l जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि असंख्य कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और निष्ठा ने भाजपा को एक ऐसे वट वृक्ष में परिवर्तित किया है जो नये भारत की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिनिधित्व करता है l श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के प्रखर राष्ट्रवादी संकल्प, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन और अटल विहारी बाजपेई के के नेतृत्व से प्रेरित भाजपा राष्ट्र सर्वोपरि के उस मूल भाव का प्रतीक है जिसने राजनीति की सेवा, समर्पण और जनकल्याण का माध्यम बनाया है l सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि यह दिन उन महान विभूतियों को स्मरण करने का है जिनके तप,
त्याग और तपस्या से इस संगठन की नींव रखी है डा, श्यामाप्रसाद मुख़र्जी ने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्रीय एकता का सन्देश दिया l पं दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन ने समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास का अधिकार दिया l जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई, नाना जी देशमुख, विजयाराजे सिंधिया, लालकृष्ण आ डवानी ने संघर्ष और समर्पण से इस संगठन को वट वृक्ष की भांति खड़ा किया उनके आदर्शो पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए l नरैनी विधायक ओम मणि वर्मा, पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सेवा, समर्पण और संस्कार के संकल्प के साथ देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को निरंतर शक्ति दे रहा है भाजपा की यह विश्वास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है, विस्तार की नहीं विचार की है अंत्योदय से राष्ट्रवोदय के संकल्प की सिद्धि है l कार्यक्रम में संतोष गुप्ता, जगराम सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, अखिलेश श्रीवास्तब, लवलेश सिंह, मालती बासू,. चंद्रपाल कुशवाहा, वंदना गुप्ता, ममता मिश्रा, उत्तम सक्सेना, सुधीर कुशवाहा, संगीता निराला आदि मौजूद रहे l

No comments:
Post a Comment