हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 2, 2026

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के पुरानी तहसील में विराजमान सिद्ध पीठ प्राचीन हनुमान मंदिर में धूमधाम से भक्तों के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें पूजा पाठ के बाद कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। बबेरू कस्बे के पुरानी तहसील में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर में भक्तों के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को पूजा पाठ किया, उसके बाद शाम को वापस शोभा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से निकाली गई, जिसमें कई प्रकार की झांकियां रही, वही झांकियां में राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, राम दरबार हनुमान जी की झांकी शामिल


रही। वही भालू आकर्षण का केंद्र रहा है, वही शोभा यात्रा में डीजे के धुन पर महिलाएं युवक जमकर झूमे इस मौके पर आयोजन समिति से राकेश कुमार मोदनवाल सुनील आर्य, शिव शंकर गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता लल्लन भैया, गोलू मोदनवाल, आयुष, शैलेंद्र,पीयूष बाजपेई, जीतू धुरिया, आकाश चौरसिया, कामता सोनी, शुभम वाजपेई, आशीष सोनी, संतोष अग्रवाल ,शिव प्रकाश मालिक, रामकृपाल मौर्य, सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages